Weather

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर भी जारी की चेतावनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है। मगर अधिकतर जगहों पर गुरुवार से आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। यानी कि लोगों को दो तरह का मौसम परेशान करने वाला है। साथ ही 2 से 3 फरवरी के बीच प्रदेश के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बिहार में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं 3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके 5 फरवरी तक जाने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर से राज्य में ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के जीरादेई, बक्सर, डेहरी, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई का न्यूनतम पारा गिरा। वहीं 24 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना सहित प्रदेश के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कैमूर, नवादा, जमुई, फारबिसगंज, मधुबनी में गिरावट आई है। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 5.2 डिग्री के साथ मोतिहारी और सबसे गर्म 26 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा।

इन जिलों में बारिश के आसार :

अगले 24 घंटे में वैशाली, समस्तीपुर, छपरा, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और मधेपुरा जिले में बूंदाबांदी की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

50 मिनट ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

1 घंटा ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

1 घंटा ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

2 घंटे ago