समस्तीपुर :- बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज बुधवार की सुबह-सुबह राज्य में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में आंधी, वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिरने के आसार हैं। समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों में बुधवार अलसुबह आंधी के साथ बारिश हो रही है। पटना मौसम केंद्र ने बुधवार सुबह पश्चिम चंपारण, वैशाली और समस्तीपुर जिले के लिए भी तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है।
समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 22-23 फरवरी को गरज के साथ बादल रहने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा व पुरवा हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 25 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 6 किमी. प्रति घंटा की गति पछुआ हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 एवं दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री व न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी देते हुए अपनी कटी हुई फसल को खुले स्थान में न रखने की हिदायत दी है। तीन दिन तक वायुमंडल में आद्रता बढ़ने की भी संभावना है। ऐसे में फसल को पानी और नमी से बचाने का उपयुक्त उपाय कर लिया जाए।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…