Weather

करवट ले रहा मौसम; दिन में धूप शाम को कनकनी, बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दिन में अच्छी धूप निकल रही है, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिर रहा है। सुबह-शाम के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है। शाम को महज दो घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान गिर जा रहा है, जिसे मानव स्वास्थ्य के लिए काफी घातक माना जा रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक राज्य का वातावरण शुष्क बना रहेगा। उसके बाद राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं। उसके बाद ही मौसम में सुधार होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि दिन में धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। सुबह-शाम तक काफी ठंड रह रही है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र पूसा के द्वारा जारी 10 से 14 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। हालांकि मौसम के शुष्क करने का अनुमान है।

गुजरात का चक्रवात बिगाड़ेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में गुजरात में एक चक्रवात बना हुआ है, जिसका असर तीन दिनों बाद राज्य पर पड़ सकता है, जिससे बिहार के 10 जिलों में बारिश हो सकती है। 13-14 फरवरी को भोजपुर, पटना, रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल इसके अलावा दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, समस्तीपुर के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पछुआ हवा चलने के कारण चक्रवात का प्रभाव बिहार पर पड़ने की उम्मीद की जा रही है। उसके बाद वातावरण में सुधार होने की उम्मीद की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

6 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago