Samastipur

समस्तीपुर: अवैध संबंध और उधार के पैसे पचाने को लेकर फास्टफूड दुकान संचालक की हुई थी हत्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया थाना क्षेत्र के पिपराघाट में बीते 31 जनवरी की रात चाकू गोदकर फास्ट फूड दुकान संचालक हत्याकांड व उसके बिजनेस पार्टनर को घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसके घायल दोस्त व बिजनेस पार्टनर सज्जन मुखिया व गांव के ही राधेश्याम मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। हत्याकांड को अवैध संबंध और उधार के पैसे पचाने को लेकर अंजाम दिया गया था।

मामले को लेकर थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि अमरजीत मुखिया का राधे मुखिया की भाभी के साथ अवैध संबंध था। पूर्व में सामाजिक स्तर पर मामले को सलटा दिया गया था। इसके बावजूद दोनों में चोरी-छुपे मिलना जुलना जारी था। इसी रंजिश को लेकर राधे मुखिया हत्या करने को लेकर कई महीना पूर्व से साजिश रचना शुरू कर दिया।

इधर उसका दोस्त और बिजनेस पार्टनर सज्जन मुखिया ने अमरजीत मुखिया से साढ़े तीन लाख रुपए ले रखा था जो वापस करने के लिए अमरजीत मुखिया दबाव बना रहा था। इसके बाद राधे मुखिया और सज्जन मुखिया ने एक साथ मिलकर दुकान से ही कुछ दूरी पर अमरजीत मुखिया की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस को शक ना हो इसके लिए सज्जन मुखिया को भी प्लानिंग के तहत घायल कर दिया गया, ताकि इस घटना को कुछ और मोड़ दिया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago