बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। सोमवार को वज्रपात और मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। पटना समेत राज्य के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात से ही आसमान में बादल छाने लगेंगे। सोमवार को कई इलाकों में बूंदाबादी होगी। शनिवार को इस मौसम का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में प्रवेश किया। इसके प्रभाव से ही वज्रपात और मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।
वहीं पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से सोमवार को आगे बढ़ जाएगा। इस कारण मैदानी और पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी कमजोर पड़ जाएगी। इसके कमजोर पढ़ते ही 7 फरवरी तक सर्द हवा बिहार में प्रवेश करने का पुर्वानुमान है। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इस कारण लोगों को सुबह और शाम के समय एक बार फिर से कनकनी का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल पर एक चक्रवातीय संचरण बना हुआ है। इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से राज्य में हवा की गति शनिवार को तेज रही।
मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को पटना सहित प्रदेश के 11 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं 20 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और 14 में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला सात डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज और सबसे गर्म जिला 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद रहा। शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। पटना का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…
समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…