समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

अभी बरकरार रहेगा ठंड और कुहासा, 27 जनवरी के बाद ही मिल सकती है कुछ राहत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- सर्द पछुआ हवा के साथ ठंड का कहर जारी है। बीते करीब 15 दिनों से जारी शीतलहर व कनकनी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। वहीं सूरज की धूप की लुका छिपी जारी है। बावजूद ठंड अपने न्यूनतम स्कोर की ओर बढ़ने को लगातार अग्रसर है। यह हालात गुरुवार को भी जारी रही। सुबह में हल्की शीतलहर के बाद चल रही पछुआ हवा ठंड को बरकरार रखने में मदद करता रहा। इस दौरान आम लोग ठिठुरते रहे। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन का तापमान 13.5 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम है।

हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ ए. सत्तार ने बताया की अगले दो दिन तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान सुबह में कुहासा रहेगा। वही इस दौरान पछुआ हवा चलेगी। ठंड से आमलोग परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार के बाद ठंड में हल्का सुधार हो सकता है।

बीते 5 दिनों में तापमान एक नजर में

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

25 जनवरी 13.5 9.1

24 जनवरी 13.6 9.5

23 जनवरी 13.0 5.6

22 जनवरी 17.3 8.7

21 जनवरी 12.8 9.6

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150