Weather

बिहार में भी दिखा मिचौंग का असर, समस्तीपुर समेत कई जिलों में बारिश, ठंड में तेजी

बिहार में मौसम में हुए बदलाव के बाद समस्तीपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्यभर के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम और दक्षिण पूर्व जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम बदलने से राज्यभर में तापमान में भी गिरावट आई है। बारिश के साथ ही लोगों को ठंड का भी सितम झेलना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में बुधवार को भी कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। बीते 24 घंटे के भीतर गया जिले के फतेहपुर में सर्वाधिक 8 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा औरंगाबाद जिले में नबीनगर और बरौन में 6.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, नवादा, कटिहार, गया, कैमूर, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, बांका, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिले में भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मिचौंग तूफान से उठे चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से बारिश का दौर आया है। अगले 24 घंटे में बिहार से बादलों की आवाजाही खत्म हो जाएगी। शुक्रवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम में इस बदलाव के कारण गेंहू के खेती प्रभावित होने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर दक्षिण भारत में साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई है। तमिलनाडु और ओडिशा में मिचौंग के कारण नुकसान पहुंचा है। संपत्ति के साथ ही फसलों को भी नुकसान हुआ है. कई राज्य अलर्ट मोड पर है। फिलहाल, मौसम में बदलाव के कारण लोगों को ठंड लग रही है। सभी ने अपने गर्म कपड़ों को भी निकाल लिया है. खासकर सुबह में ठंड अधिक रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

19 मिनट ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

51 मिनट ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

2 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

6 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

7 घंटे ago