समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलो में अगले चार दिनों तक आसमान में रहेंगे हल्के बादल, 30 सितंबर को हो सकती है बारिश
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलो में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान आमतौर पर मौसम के शुष्क रहेगा। अगले 30 सितम्बर के आसपास एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को एक अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा हवा चल सकती है। इस अवधि मेंं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

