Weather

बिहार में फिर से शुरू हो रहा झमाझम बारिश का दौर, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। ऐसे में पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में 21 से 23 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व बिहार में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव के क्षेत्र के बिहार की ओर आने की प्रबल संभावना है। इसके चलते बिहार में तीन दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में हल्के से लेकर भारी बारिश के होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर को राज्य के बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 22 सितंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 23 सितंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सहरसा जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

इससे पहले बुधवार को पटना सहित राज्य के कुछ जगहों पर थंडरस्टोर्म के कारण हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार है। वहीं प्रदेश के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिणी भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर वज्रपात के साथ मेघगर्जन का भी अलर्ट है।

पटना सहित 23 शहरों का तापमान गिरा मंगलवार को पटना सहित 23 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं 6 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 37 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago