Weather

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 72 घंटे तक समस्तीपुर समेत इन जिलों में होगी जोरदार बारिश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में अगले 72 घंटे लगातार बारिश का पूर्वानुमान है. छह अगस्त से माॅनसून की ट्रफ लाइन पटना से गुजर रही है. इसकी वजह से बिहार में झमाझम बारिश होते रहने के आसार बने हैं. रविवार को भी समस्तीपुर सहित बिहार के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गयी है. वहीं पटना में 20 एमएम बारिश दर्ज की गयी. आइएमडी की दीर्घकालीन पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में बिहार में सामान्य या इससे अधिक बारिश के आसार हैं. इस माह अधिकतम तापमान सामान्य और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है.

इन जिलों में होगी जोरदार बारिश :

आइएमडी के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा सहित दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वबिहार के अधिकतर स्थानों पर जबरदस्त बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने की भी आशंका है.

9 से 12 अगस्त तक का मौसम :

आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अगस्त के बाद 12 अगस्त तक भी बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होती रहने का पूर्वानुमान है. बिहार में अभी तक 300 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 46 प्रतिशत कम है.

समस्तीपुर में रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश :

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

1 घंटा ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

4 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

13 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago