समस्तीपुर :- उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में हुए परिवर्तन के बीच अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों को दिन में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। बताया जाता है कि बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इस बीच पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि की ओर से सोमवार को जारी मौसमीय आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहते हुए 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहते हुए 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 63 फीसदी जबकि दोपहर के समय केवल 19 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता दर्ज की गई। वहीं इस बीच 7.1 किमी की रफ्तार से चले पछिया के बीच लोगों को हीट वेव का एहसास हुआ। वहीं आगामी दो दिनों तक तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना के बीच गर्मी और बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
वैज्ञानिक ने रबी फसल की कटाई बाद खाली हुए खेतों की गहरी जुताई करने की बात कही है। जिससे तेज धूप से मिट्टी में छिपे कीड़ों के अंडे व घास के बीज नष्ट होंगे। वहीं खरीफ मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार करने, उरद व मूंग की फसल में पीला मोजैक वायरस से ग्रस्त पौधों को नष्ट करने, भिंडी की फसल में नीम आधारित दवा का छिड़काव करने व लत्तर की सब्जियों को लाल भृंग कीट से बचाव व राजेंद्र ओल की रोपाई की सलाह दी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…