समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

हल्की धूप व पछुआ हवा से तापमान में कमी आने से लोगों ने ली राहत की सांस, पूसा मौसम विभाग ने क्या कहा आप भी पढ़े

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- हल्की धूप व पछुआ हवा से तापमान में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 19 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।

गर्मी में राहत का सिलसिला शुक्रवार के दिन से ही जारी रहा। जो देर रात तेज हवा व हल्की बूंदा-बांदी के साथ और भी गिर गया। शनिवार और रविवार को भी मौसम काफी सुहावना रहा। रविवार की शाम से तेज धूल भरी आंधी देर रात तक चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक यह स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। धूप में नरमी का असर सोमवार की सुबह भी दिखा गया। इस दौरान सड़कों पर चहल-पहल तेज रही।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150