बिहार में भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कंपकंपी के चलते लोगों की हालत खस्ता हो गई है। कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्तव्यस्त है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल राज्य में भयंकर ठंड से लोगों को राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगले हफ्ते से राज्य में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन उससे पहले कोल्ड डे के हालात बरकरार रहने वाले हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर बिहार के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में धुंध में कमी आई है। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई। 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका और फारबिसगंज सबसे ठंडी जगहें रहीं।
राजधानी पटना समेत समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया, सीवान छपरा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, गया, नवादा, औरंगाबाद, सीतामढ़ी और अन्य सभी शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय जैसे शहरों में तो दिन का पारा यानी अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। यानी कि रातों के साथ-साथ दिन में भी कंपकंपी महसूस हो रही है।
बिहार के लोगों के मन में अभी एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर भयंकर ठंड से कब राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी 2-3 दिन तक राज्य में शीतलहर और कोल्ड डे जैसे हालात जारी रहेंगे। 8 जनवरी तक भयंकर ठंड पड़ेगी। 9 जनवरी से तापमान में गिरावट पर ब्रेक लगेगा। इसके बाद ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर बिहार के 13 जिलों में भयंकर कोल्ड डे और घने कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी कोल्ड डे के हालात बने रहेंगे। शनिवार को भी राज्य में कमोबेश यही हालात रहने वाले हैं। रविवार को बांका, भागलपुर समेत पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में ठंड से हल्की राहत मिलेगी। इसके बाद मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, 7 जनवरी तक बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, छपरा, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान, पटना, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, हाजीपुर में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…