Weather

समस्तीपुर में बदला मौसम का मिजाज… सर्द हवाओं के साथ बूंदा-बांदी से लोगों की बढ़ी परेशानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहा। चार दिनों से सुबह कोहरा छाने का चल रहा दौर शनिवार को भी जारी रहा। लगभग 11 बजे के बाद थोड़ी धूप खिली जरूर थी लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में काले बादलों का मंडराना शुरू हो गया। इस दौरान धूप की लुकाछिपी चलती रही। इससे लोगों को दिनभर ठंड सताता रहा।

इसके बाद सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी ने मौसम का रूख एकदम से बदल दिया। रूक-रूककर बूंदाबांदी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इससे पहले सुबह होते ही जिले में शहर से लेकर गांव तक घना कोहरा छाया रहा। इससे सुबह सात बजे के बाद ही अधिकांश लोगों की दिनचर्या शुरू हो पायी।

हल्की बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान :

इस हल्की फुल्की बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता उत्तरी गांव के किसान रामाधार राय के मुताबिक इस बारिश से फायदा भी है, और नुकसान भी है। जो फसलें खेतों में खड़ी हैं उसके लिए बारिश फायदेमंद है। किसानों को पटवन के लिए अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। वहीं जिन किसानों ने अभी गेहूं या अन्य फसलों की बुवाई नहीं की है। उनके लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। हालांकि बारिश के बाद यूरिया की जरूरत पड़ेगी और जिले में यूरिया की किल्लत से किसान खासे परेशान हैं।

31 दिसंबर तक समस्तीपुर में सरकारी व गैरसरकारी स्कूल बंद :

पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ रही है। सर्दी को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने जिले के सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिका एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

बता दें कि बिहार शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को आदेश जारी किया था, जिसमें शिक्षा विभाग के द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया गया था जो अपने-अपने जिले में बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूल बंद करने का निर्णय लें। उसी पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

52 मिनट ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

14 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

14 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

15 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

16 घंटे ago