बिहार में कड़कड़ाती ठंड़ का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पछुआ हवा के प्रवाह से रात का पारा गिर रहा है। राज्य के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, इनमें गया, जमुई, बांका, सबौर और समस्तीपुर शामिल हैं। सबौर बिहार की सबसे ठंडी जगह है। इसके अलावा सुबह और रात में कोहरा छाए रहने से आवागमन प्रभावित हुआ है। पटना आने वाली कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हो रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राज्य के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा जमुई में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सबौर 9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा गया में 9.2 डिग्री, बांका में 9.3 डिग्री, समस्तीपुर में 9.5 डिग्री और जमुई में 9.7 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राज्यभर में पछुआ हवा की रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा है। बिहार के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य हिस्से में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने के आसार हैं।
कोहरे की वजह से बिहार में रेल और हवाई परिचालन पर असर पड़ रहा है। रविवार को पटना में दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वाराणसी जनशताब्दी एक्सप्रेस और अकाल तख्त ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ। वहीं, संपूर्ण क्राति एक्सप्रेस 45 मिनट, तेजस राजधानी एक्सप्रेस 90 मिनट, श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे और हटिया-पटना एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही।
दूसरी ओर, विमान सेवा पर भी कोहरे का असर पड़ा। रविवार को पटना आने वाले आधा दर्जन विमान लेट रहे। बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 11:25 की जगह 11:40 बजे आई। गो एयर की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट रही।
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…