Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 30 तक छाए रहेंगे हल्के बादल, मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 30 नवंबर तक आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि इस दौरान सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीण कृषि मौसम विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 26-30 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया।

जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान के 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बताया गया कि इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता 70-80 व दोपहर में 40-50 प्रतिशत रहने की संभावना है।

6-8 किमी की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा :

बताया गया कि उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी रहने से इस अवधि में औसतन 6-8 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना रहेगी। पछिया हवा के प्रभाव से सूर्य अस्त के बाद से लेकर सूर्य उदय के बाद तक ठंड का एहसास रहेगा।

गेहूं बुआई को दें प्राथमिकता, 30 नवंबर करें रबी मक्का की बुआई :

वैज्ञानिकों ने आगामी 30 नवंबर तक रबी मक्का की बुआई पूरी करने व पिछात धान की कटाई कर गेहूं की बुआई को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। वहीं आलू की रोपाई भी शीघ्र समाप्त करने को कहा। वहीं चना, चारे के लिए जई व बरसीम की बुआई की सलाह दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

2 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

2 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago