Weather

रखे ख्याल: 30 अक्टूबर तक दिन व रात के तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगा ठंड का असर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 30 अक्टूबर तक दिन व रात के तापमान में गिरावट के साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा की ओर से मंगलवार को आगामी 26-30 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ व मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

वहीं इस दौरान दिन व रात के तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बताया गया कि पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5-7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अगले दो-तीन दिनों तक पछिया व उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। बताया गया कि आगामी चार दिनों में तापमान के नीचे आने से रात के समय ठंड का असर अधिक बढ़ेगा।

तैयार धान की कटनी व दौनी कार्य को दें प्राथमिकता

वैज्ञानिकों ने मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए तैयार धान की कटनी व दौनी कार्य को प्राथमिकता देकर समाप्त करने का आह्वान किया है। वहीं राई, मसूर, सूर्यमुखी, लहसून, शरदकालीन गन्ना, मटर, राजमा की बुआई भी जल्द पूरा करने की बात कही है।

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 30 अक्टूबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आने से रात के समय ठंड के एहसास में बढ़ोतरी होगी। वहीं दो दिनों तक पछिया के बाद पुरवा हवा चलेगी। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago