समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों में रुक -रूक कर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। पूरवा हवा 10- 15 किलोमीटर की स्पीड से बारिश के दौरान होगी। अभी दिन के तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। दिन का तापमान 32-35 के बीच रहने की संभावना है। अक्टूबर महीने के प्रथम सप्ताह से तापमान में गिरावट हो सकती है।
राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि अब मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। बारिश होगी भी तो छिटपुट हल्की बारिश कुछ -कुछ देर के लिए होगी। उधर, गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…