viral

एक जनवरी से आने वाला है 1000 रुपये का नोट, वायरल हो रहा मैसेज; क्या है सच्चाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

जब से सोशल मीडिया का दौर शुरू हुआ है, तब से कई बातें गलत भी फैलाई जाने लगी हैं। कई बार आम जनता इन फेक न्यूज को सही मान लेती है, जिसके चलते उसे भविष्य में बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक जनवरी से एक हजार रुपये का नोट आने वाला है। पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल हो रहे इस दावे की सच्चाई बताई है।

कौन सा मैसेज हो रहा वायरल!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो फॉर्मेट में एक हजार रुपये से जुड़ा मैसेज वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि एक जनवरी से एक हजार रुपये का नया नोट आने वाला है। दो हजार रुपये के नोट वापस बैंक में लौट जाएंगे। आपको सिर्फ 50 हजार रुपये बैंक में जमा करने की इजाजत होगी और यह इजाजत सिर्फ 10 दिनों के लिए ही होगी। उसके बाद दो हजार के नोटों का कोई मोल नहीं होगा, इसलिए दो हजार रुपये के ज्यादा नोटों को अपने पास नहीं रखिए।

जानिए क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तमाम दावों की असलियत बताने के लिए सरकार द्वारा पीआईबी फैक्ट चेक चलाया जाता है। समय-समय पर सरकार फेक न्यूज पर एक्शन भी लेती है। इसी तरह एक हजार रुपये के वायरल मैसेज का भी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी ने साफ कर दिया है कि एक हजार रुपये से जुड़ा मैसेज जोकि वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ऐसे भ्रामक मैसेजेस को फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

50 मिनट ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

6 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

12 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

13 घंटे ago