लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में किसी नए यूजर के साथ चैटिंग शुरू करने के लिए उसका फोन नंबर होना जरूरी होता है लेकिन जल्द ही यह अनिवार्यता खत्म होने वाली है। फोन नंबर के बजाय अब यूजरनेम की मदद से चैटिंग का विकल्प यूजर्स को दिया जाएगा। इंस्टाग्राम जैसे इस फीचर की मदद से यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी मिलेगी और पर्सनल नंबर नहीं शेयर करना होगा।
मेटा की ओनरशिप वाले मेसेजिंग ऐप में नए बदलाव की जानकारी ब्लॉग साइट WABetaInfo की ओर से दी गई है। यूजरनेम से जुड़ा बदलाव प्लेटफॉर्म के Android Beta वर्जन में दिखा है। इसके अलावा iOS बीटा वर्जन में भी चुनिंदा टेस्टर्स के लिए इसे रोलआउट किया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को उनका यूजरनेम सेट करने का विकल्प देगा और इसे दूसरों के साथ शेयर किया जा सकेगा।
वॉट्सऐप अपडेट्स पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिससे पता चला है कि नया यूजरनेम विकल्प कहां मिलेगा और कैसे काम करेगा। यूजर्स को यूजरनेम सेट करने का ऑप्शन ऐप के प्रोफाइल सेक्शन में दिया जाएगा। इस यूजरनेम में अल्फाबेट्स, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स इस्तेमाल किए जा सकेंगे और हर यूजरनेम एकदूसरे से अलग होना जरूरी होगा।
किसी के साथ चैटिंग शुरू करने के लिए केवल यूजरनेम की मदद ली जा सकेगी और ऐसा करने की स्थिति में उसका पर्सनल नंबर छुपा रहेगा। यह यूजर पर निर्भर करेगा कि वह अपना फोन नंबर शेयर करना चाहता है या फिर हाइड रखना चाहता है। अन्य वॉट्सऐप चैट्स की तरह ही यूजरनेम के साथ शुरू किए गए चैट्स भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होंगे। बीटा टेस्टिंग के बाद यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वॉट्सऐप ग्रुप्स का हिस्सा बनने के बाद पार्टिसिपेंट्स को उनका नंबर चोरी होने और परेशान किए जाने का डर नहीं रहेगा। अन्य मेंबर्स को केवल यूजरनेम दिखेगा। यूजरनेम के साथ केवल वॉट्सऐप पर मेसेज किया जा सकता है, जबकि फोन नंबर के साथ यूजर्स को कॉल करते हुए भी परेशान किया जा रहा था। साथ ही फोन नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता था, जो डर अब खत्म हो जाएगा।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…
व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बता रहे थे साइबर ठग समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…