Tech

व्हाट्सएप के नए फीचर से ग्रुप एडमिन की पावर होगी दोगुनी! जानिए कैसे करेगा काम

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए अपडेट और फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप एक साथ दो नए फीचर्स जारी करने जा रहा है। इन फीचर्स की मदद से ग्रुप एडमिन की पावर बढ़ने वाली है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इन फीचर्स की घोषणा की है। मार्क ने घोषणा करते हुए कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप के लिए दो नए अपडेट को जारी किया जा रहा है। नए अपडेट के साथ एडमिन को अपनी ग्रुप प्राइवेसी पर अधिक कंट्रोल मिलेगा।

एडमिन को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

मार्क जकरबर्ग ने अपनी घोषणा में कहा कि ये परिवर्तन पिछले कुछ महीनों में किए गए कुछ अपडेट के बाद हुए हैं, जिसमें ग्रुप को बड़ा बनाना और एडमिन को उनके द्वारा ग्रुप को मैनेज करने के लिए भेजे गए मैसेज को हटाने की क्षमता देना शामिल है।

मेटा ने अपने बयान में कहा कि ग्रुप अभी भी व्हाट्सएप का एक अनिवार्य हिस्सा है, और हम लोगों को ग्रुप से अधिकतम लाभ उठाने के लिए और अधिक टूल देने के लिए उत्साहित हैं। आज हम ग्रुप चैट को मजेदार बनाने के लिए किए गए कुछ नए बदलावों को लागू करने के लिए उत्साहित हैं। इसमें एडमिन के लिए ग्रुप को मैनेज करने और सभी के लिए नेविगेट करने में आसानी होगी।

नए अपडेट में मिलेगी ये सुविधा

व्हाट्सएप के नए फीचर में एडमिन यह तय कर सकेगा कि ग्रुप में कौन शामिल हो सकता है। यानी नए फीचर से एडमिन को यह तय करने में मदद मिलेगी कि कोई व्यक्ति किसी ग्रुप में शामिल हो सकता है या नहीं। इस टूल का सबसे ज्यादा उन ग्रुप में देखने मिलेगा जहां लोग अपनी कुछ सबसे अंतरंग बातचीत करते हैं। और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि एडमिन आसानी से यह तय कर सकें कि कौन ग्रुप में शामिल हो सकता है और कौन नहीं।

ग्रुप को आसानी से देख सकेंगे

बढ़ते व्हाट्सएप ग्रुप और कम्युनिटी को देखते हुए व्हाट्सएप इसे आसान बनाना चाहता है। साथ ही कंपनी ग्रुप में शामिल लोगों को खोजने के लिए आसान तरीकों पर काम कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स ग्रुप और कम्युनिटी में शामिल अन्य यूजर्स को सर्च कर सकेंगे। यानी आप यह देख सकेंगे कि आपका दोस्त या रिश्तेदार आपके साथ किन अन्य ग्रुप में एड है। वहीं आप ग्रुप में सीधे कॉन्टेक्ट को भी सर्च कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

2 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

3 घंटे ago