Sports

समस्तीपुर के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया एक और इतिहास, एक और बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

समस्तीपुर के ताजपुर के रहने वाले 13 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी एक के बाद एक कई बड़े कारनामे करते जा रहे हैं. वह पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने अब विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में डेब्यू करके इतिहास रच दिया है. छोटी सी उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया में एक अलग पहचान बनाते जा रहे हैं. उन्होंने अब भारतीय क्रिकेट का 24 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने ये रिकॉर्ड बिहार और मध्य प्रदेश की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में तोड़ा.

वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में लिस्ट-ए डेब्यू किया. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. वैभव सूर्यवंशी ने 13 साल 269 दिन की उम्र में बिहार के लिए पहला लिस्ट-ए मैच खेला है. इसी के साथ उन्होंने अली अकबर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अली अकबर ने 1999-2000 के सीजन में 14 साल और 51 दिन की उम्र में विदर्भ के लिए अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला था.

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के लिए डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन फिर वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और अगली गेंद पर आउट हो गए. ऐसे में वह दो गेंदों पर चार रन ही बना सके. जिसके चलते बिहार की टीम इस मुकाबले में 46.4 ओवर में 196 रन पर आउट हो गई. वहीं, मध्य प्रदेश ने इस टारगेट को सिर्फ 25.1 ओवर में हासिल कर लिया और टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की.

IPL 2025 के ऑक्शन में बने करोड़पति

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में बिकने वाले भी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे. उनके लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी और फिर राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. ऐसे में अगर उन्होंने आने वाले सीजन में डेब्यू का मौका मिलता है तो वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगे. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भी हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में भी वह सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बने थे.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago