Samastipur

समस्तीपुर: सोशल मीडिया पर पर फेक आईडी बनाकर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने का पोस्ट वायरल, FIR दर्ज 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी के एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने कहा कि उक्त युवक द्वारा दूसरे धर्म के किसी युवक के नाम से सोशल मीडिया पर एक फेक आईडी बनाकर एक धर्म विशेष के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट व तस्वीर डाली गई थी। मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट एवं तस्वीर की जांच की गई। जांच के बाद पोस्ट डालने वाले युवक के विरुद्ध वरीय अधिकारियों के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई।

एफआईआर में लिखा गया है कि एक फेसबुक/इंस्टाग्राम आईडी के द्वारा धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने से संबंधित पोस्ट की सूचना मिली। जब मामले की जांच की गई तो पाया गया की हेतनपुर निवासी आदर्श कुमार नामक व्यक्ति के द्वारा फेक आईडी बनाकर यह आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया था। इसमें एक विशेष धर्म पर अश्लील, आपत्तिजनक एवं अभद्र पोस्ट किया गया था, जिससे धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना थी। इस मामले में पटोरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

44 मिनट ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

3 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

6 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

8 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

9 घंटे ago