Sports

Women’s Asian Champions Trophy: जापान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, चीन से होगी भिड़ंत

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजगीर में आयोजित महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया है. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने जापान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. 20 नवंबर को फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा.

डेंग किनचान ने दागा पहला गोल:

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चीन हाफ-टाइम तक ही 3-0 की बढ़त बना चुकी थी, लेकिन आखिरी दो हाफ में दोनों टीमों में कड़ी टक्कर दी.पहला गोल चीन की डेंग किनचान ने 10वें मिनट में गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल दागा. उसके 7 मिनट बाद ही चीन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया. अभी दूसरा हाफ समाप्त भी नहीं हुआ था कि चीन ने तीसरा गोल दागते हुए मलेशिया को बैकफुट पर धकेल दिया. मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल 36वें मिनट में आया जब टीम ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया.

भारत ने जापान को हराया:

वहीं भारत और जापान 48 घंटे के बाद दोनों टीमे फिर आमने सामने है. पहले हॉफ का खेल खत्म होने तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई है. उसके बाद भारत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया. वहीं दूसरा गोल सुनेलिता ने किया.बता दें कि महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह केवल तीसरा मौका है जब चीन फाइनल में पहुंचा है. चीन ने इससे पहले 2011 और 2016 के टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई थी, लेकिन एक बार उसे दक्षिण कोरिया और दूसरे मौके पर चीन को भारतीय टीम ने हराया था.

भारत माता के जयकारे से गूंजा स्टेडियम:

सेमीफाइनल के दौरान पूरा स्टेडियम भारतीय दर्शकों से खचाखच भरा हुआ नज़र आया. सबसे बड़ी बात यह रही कि मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद समर्थकों ने भारत माता की जय “वंदे मातरम” नारों से स्टेडियम गूंजने के साथ बिहार की परंपरागत भोजपुरी गीतों पर झूमते नज़र आए. बिहार में पहली बार हो रहे अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को लेकर दर्शक काफ़ी उत्साहित दिखे और राजगीर के प्राकृतिक की हसीन वादियों में मैच का लुत्फ़ उठाते दिखे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago