Sports

करोड़पति बनने के बाद पहली बार उतरेंगे समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तान के खिलाफ दिखाएंगे दम, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

भारत और पाकिस्तान की टीमें जब-जब टकराती हैं रोमांच अपने सिर चढ़कर बोलता है। ये क्रिकेट की दुनिया की सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विता है जिसका इंतजार पूरा क्रिकेट वर्ल्ड करता है। एक बार फिर ये दोनों टीमें टकराने जा रही हैं। मौका है अंडर-19 एशिया कप। नौ बार की चैंपियन टीम इंडिया खिताब जीतने उतरेगी। दुबई में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में 13 साल 9 महीने के समस्तीपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। भारत अपने 10वें खिताब की तलाश करेगा।

इस टूर्नामेंट में भारत का पहला ही मैच पाकिस्तान से है। ऐसे में टीम इंडिया बिल्कुल भी इस मैच को हल्के में नहीं लेगी क्योंकि भारत के लिए ये मैच काफी अहम है। इस बार ये टूर्नामेंट 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी इसमें हिस्सा ले रही हैं।

वैभव पर नजरें :

हाल ही में हुई आईपीएल की मेगा नीलामी में समस्तीपुर के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा है। नीलामी में खरीदे जाने के बाद वैभव पहली बार किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। उनके ऊपर दबाव भी होगा कि अपनी प्रतिभा को दिखाएं और राजस्थान ने जो भरोसा उन पर जताया उस पर खरा उतरें। आप इस मैच का लुत्फ कहा ले सकते हैं बताते हैं आपको।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा

कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच दुबई में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप का मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मैच भारतीय समयानुसार 10:30 बजे शुरू होगा

कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप मैच का प्रसारण?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकता है

कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

वैभव सूर्यवंशी के पिता :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

14 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

16 घंटे ago