Sports

35 साल बाद एशिया कप में 5 विकेट लेकर Kuldeep Yadav ने दोहराया इतिहास, अपनी फिरकी पर पाक बैटर्स को खूब नचाया

भारतीय टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव ने सोमवार को पाकिस्‍तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक विशेष उपलब्धि हासिल की। कुलदीप यादव ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेले गए एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड मैच में पाकिस्‍तान के खिलाफ 5 विकेट चटकाए।

बाएं हाथ के रिस्‍ट स्पिनर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 8 ओवर के अपने स्‍पेल में 25 रन खर्च किए और पांच विकेट झटके। कुलदीप यादव वनडे एशिया कप में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बने। वनडे एशिया कप में 35 साल के बाद भारतीय गेंदबाज एक पारी में पांच विकेट लेने में कामयाब हुआ।

1988 में हुआ था ये कारनामा

अर्शद अय्यूब पहले भारतीय गेंदबाज थे, जिन्‍होंने वनडे एशिया कप में एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया था। उल्‍लेखनीय है कि अयूब ने भी पाकिस्‍तान के खिलाफ ही पांच विकेट लेने का कमाल किया था। अयूब ने 21 रन देकर पांच विकेट झटके थे। कुलदीप यादव ने 35 साल बाद उसी विरोधी टीम के खिलाफ इतिहास दोहराया।

कुलदीप ने इन्‍हें बनाया शिकार

कुलदीप यादव की फिरकी के सामने पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। बाएं हाथ के स्पिनर ने फखर जमान (27), आघा सलमान (23), इफ्तिखार अहमद (23), शादाब खान (6) और फहीम अशरफ (4) को अपना शिकार बनाया।

पाकिस्‍तान पर कुलदीप का हमला

कुलदीप यादव पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। यह रिकॉर्ड अर्शद अय्यूब के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने ढाका में 1998 में पाकिस्‍तान के खिलाफ 21 रन देकर पांच विकेट लिए थे। कुलदीप यादव (25/5) दूसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

सचिन तेंदुलकर इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं, जिन्‍होंने 2005 में कोच्‍च‍ि में पाकिस्‍तान के खिलाफ 50 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। भारत के पूर्व दिग्‍गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले चौथे नंबर पर हैं, जिन्‍होंने 1996 में टोरंटो में पाकिस्‍तान के खिलाफ 12 रन देकर चार विकेट झटके थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

1 दिन ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago