Sports

BCCI ने विराट कोहली और गौतम गंभीर की 100% मैच फीस काटी, मैच के दौरान भिड़ना पड़ गया भारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ की टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की गरिमा को बिगाड़ने का काम किया। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और आईपीएल की आयोजन समिति ने इन तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बीसीसीआई ने गंभीर, विराट और नवीन पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है।

आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट को ब्रीच करने के लिए लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना ठोका गया है। आरसीबी के बैटर विराट कोहली की भी 100 फीसदी मैच फीस काटी जाएगी। इसके अलावा नवीन उल हक को मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना देना होगा। मैच के कुछ ही घंटों के बाद ये एक्शन लिया गया है। पहले नवीन और विराट के बीच झड़प हुई थी और फिर गंभीर और विराट के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई थी।

गौतम गंभीर और विराट कोहली ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 के लेवल 2 के अपराध को स्वीकार किया है, जबकि नवीन उल हक ने आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.21 के लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। ऐसे में इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं होगी। मैच रेफरी ने इसकी शिकायत बोर्ड से की थी। आर्टिकल 2.21 में बताया गया कि वह आचरण जिससे खेल की बदनामी हो, उसमें ये सजा मिलेगी।

इस मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। आरसीबी ने 20 ओवर खेलकर 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे, जो काफी नहीं लग रहे थे, लेकिन पिच को देखा जाए तो ये स्कोर अच्छा था। यही हुआ भी। मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स 19.5 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 18 रनों के अंतर से हार गई। प्लेयर ऑफ द मैच फाफ डुप्लेसिस रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago