Sports

जिम्बाब्वे से भी हारा पाकिस्तान: इस हार के बाद पाक टीम सेमीफाइनल की होड़ से लगभग बाहर

पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। गुरुवार को पर्थ में खेले गए मुकाबले में उसे जिम्बाब्वे ने 1 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल की होड़ से लगभग बाहर हो गया है।

पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में भारत से 4 विकेट से हारा था। टी-20 विश्व कप 2022 में यह पांचवां उलटफेर है। इससे पहले वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं।

आखिरी ओवर का रोमांच

20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। 6 विकेट गिर चुके थे और मोहम्मद नवाज-मोहम्मद वसीम क्रीज पर थे। गेंदबाजी करने ब्रैड इवांस आए। देखिए आखिरी 6 गेंद पर पाकिस्तान के साथ क्या खेल हो गया…

पहली गेंद

नवाज ने एक्स्ट्रा कवर पर ड्राइव लगाया और तीन रन हासिल किए। अब पाकिस्तान को 5 गेंद पर 8 रन की जरूरत थी।

दूसरी गेंद

मोहम्मद वसीम ने इस गेंद पर चौका जमा दिया। पाकिस्तान को अब 4 गेंदों पर 4 रन की जरूरत थी।

तीसरी गेंद

मोहम्मद वसीम ने 1 रन लिया। अब पाकिस्तान को 3 गेंद पर 3 रन की जरूरत थी।

चौथी गेंद

नवाज ने शॉट ऑफ लेंथ गेंद को कट करना चाहा लेकिन सफल नहीं हुए। डॉट बॉल। अब पाकिस्तान को 2 गेंद पर 3 रन की जरूरत थी।

पांचवीं गेंद

नवाज क्रेग इर्विन को मिड ऑफ पर कैच थमा बैठे। अब आखिरी गेंद पर तीन रन की जरूरत। टाई के लिए दो रन चाहिए थे।

छठी गेंद

शाहीन शाह अफरीदी ने 1 रन लिया। दूसरे रन की कोशिश में वे रन आउट हो गए। विकेटकीपर ने फंबल भी किया लेकिन समय रहते उन्होंने गिल्लियां बिखेर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago