Bihar

पटना के कलाकारों ने छठ पूजा से पहले किया कमाल, गंगा नदी पर बनाई 21 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी पेंटिंग

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 28 अक्तूबर (शुक्रवार) को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के लिए तैयारियां जोरों पर है. इसी अवसर पर पटना के पांच युवा कलाकारों ने मिलकर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए छठ पर्व की एक पेंटिंग तैयार की है. गंगा नदी पर बनायी गई यह पेंटिंग 21 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी है.

वर्ल्ड रिकार्ड के लिए किया गया डिस्प्ले

पटना के छात्रों व युवा कलाकारों द्वारा बनाई गई छठ पूजा की इस पेंटिंग को बुधवार को गंगा नदी में वर्ल्ड रिकार्ड के लिए डिस्प्ले किया गया. कार्यक्रम के आयोजक एमिटी विश्‍वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर विवेकानंद पांडेय ने बताया कि पटना के कलाकारों द्वारा बनायी गई इस पेंटिंग को वो वर्ल्‍ड बुक आफ रिकार्ड में जगह दिलाने की कोशिश करेंगे ताकि पूरी दुनिया इसे देख सके.

पेंटिंग के लिए प्राकृतिक रंगों का हुआ है इस्तेमाल 

छठ महापर्व को लेकर बनायी गई इस पेंटिंग में रंगों के तौर पर हल्दी, चंदन और रोली को रंग के तौर पर ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल से बनी इस पेंटिंग में छठ महापर्व की शुरुआत करने वाली दो प्रमुख चरित्रों को दर्शाया गया है. काटन फैब्रिक पर बनी इस पेंटिंग में ‘सीता’ और “द्रौपदी” को दिखाया गया है.

28 अक्टूबर को शुरू हो रहा छठ 

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाले छठ महापर्व की अगले चार दिनों तक धूम रहती है. इस वर्ष 28 अक्टूबर को नहाय खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है. 29 अक्टूबर को खरना होगा तो वहीं रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ दिया जाएगा. इसके बाद सोमवार को उगते सूर्य को व्रति अर्घ देंगी और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

55 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago