समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित डाकबंगला चौक पर गुरुवार की देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान अनुज कुमार, सुजीत उर्फ दिलखुश और पतलू के रूप में हुई है. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेने के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज जांच पड़ताल में जुट गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों मृतक एक बाइक से एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर बेगूसराय जिला के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रात के करीब एक बजे मुजफ्फरपुर नंबर (बीआर 06 पीई 5926) की स्कॉर्पियो गाड़ी से जोड़दार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पर सवार लोग गाड़ी छोड़कर ड्राइवर सहित फरार हो गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई. सदर अस्पताल में मौजूद मृतक के दादा बलदेव राय ने बताया की सभी मेरे बेटी के यहां हो रही नाती के शादी से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं मृतक के भाई राज कुमार राय ने बताया कि बीती रात सभी एक बाइक से वापस लौट रहा था. इसी दौरान मिथिला डेयरी के समीप तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने जोड़दार टक्कर मार दिया. सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
इस हृदयविदारक घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित डाकबंगला चौक की है.
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…