Samastipur

कई मामलों में वांछित चल रहे बदमाश विकास को रोसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा पुलिस ने कई मामलों के वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रोसड़ा थाने के इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के बटहा वार्ड-11 निवासी संतोष महतो का पुत्र विकास कुमार है। उन्होंने बताया कि इसके विरुद्ध रोसड़ा थाने में कुल 8 मामले दर्ज हैं। वहीं इसके अलावे वारिसनगर व बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाने में भी विकास पर मामले दर्ज हैं।

उसके पास से लूट की रकम एक हजार हजार रुपये व एक मोबाइल भी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बीते कुछ माह से विकास व उसके गिरोह ने थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में लगातार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस इसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पर इन मामलों का मास्टरमाइंड विकास पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

पुलिस इसे ढूंढ़ ही रही थी कि इस बीच बीते 27 मई को थाना क्षेत्र के मब्बी हॉल्ट के समीप सिहमा-हनुमान नगर पथ में बाइक सवार बदमाशों ने एक दवा व्यवसायी के सेल्समैन के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला था। बदमाशों ने समस्तीपुर के दवा व्यवसायी के कर्मी से 80 हजार रुपए लूट लिए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही इसकी तहकीकात शुरू कर दी गयी।

इसमें विकास और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आयी। इसके बाद पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान के माध्यम विकास की गतिविधि पर नजर रखने लगी और उसे निरुद्ध कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी विकास ने पुलिस के समक्ष कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई खुलासे किये हैं। उसने अपने साथी ब्रजेश, नीतीश व सुनील का भी बताया है, जिनके साथ मिलकर दवा कर्मी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी विकास की निशानदेही पर पुलिस टीम आगे भी काम कर रही है। फिलहाल धराये आरोपी विकास को रोसड़ा थाना कांड सं 174/25 में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद अन्य कांडों में भी रिमांड किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

ये मामले हैं दर्ज :

आरोपी विकास के विरुद्ध कई थानों में दस मामले दर्ज हैं। इनमें रोसड़ा थाना कांड सं 127/24, 132/24, 68/25, 92/25, 93/25, 120/25, 130/25 तथा वारिसनगर थाना कांड सं 172/24 व गढ़पुरा थाना कांड सं 34/25 शामिल हैं। सभी लूट व आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों से जुड़े हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 मिनट ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

28 मिनट ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

53 मिनट ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

10 घंटे ago