Rosera

रोसड़ा में हर्ष फायरिंग के दौरान डीजे की धुन पर की हवाई फायरिंग, रास्ते से जा रहे किशोर को लगी गोली

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। जख्मी किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया गया। जहां से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जख्मी किशोर की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र राजन कुमार (14 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल था। जगह-जगह अष्टयाम व भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। रोसड़ा में भी बड़ी दुर्गा स्थान के पास मंदिर से कुछ दूरी पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हवाई फायरिंग की जा रही थी। इस बीच वहां से गुजर रहे राजन कुमार को एक गोली दायें पैर में लग गई।

बताया जाता है कि राजन कुमार अपने चाचा को खाना देने जा रहा था, इस दौरान हुड़दंग मचा रहे युवाओं के द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें से एक गोली मिसफायर होकर किशोर के घुटने के पास लग गई।

जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों के द्वारा ले जाया गया जहां से उसे सदस्य अस्पताल भेज दिया गया है। सदर अस्पताल में किशोर का इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

35 मिनट ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

52 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

11 घंटे ago