Dalsinghsarai

दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में मरीजों का इलाज छोड़कर डॉक्टर और फार्मासिस्ट आपस में भिड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय के ओपीडी में गुरुवार को फार्मासिस्ट व ऑन ड्यूटी एक चिकित्सक के बीच विवाद हो गया। बताया गया है उक्त डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट के बीच मारपीट होने के बाद चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। फलतः शुक्रवार को भी सुबह 11 बजे से अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रहा। इससे इलाज को बड़ी संख्या में आये मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।

मामले को लेकर आयुष चिकित्सक डॉ. सारंगधर झा ने बताया कि फार्मासिस्ट आबिद हुसैन अपना काम सही से नहीं करते हैं। दवा लेने के बाद मरीज हमारे पास पूछने आते हैं। इस बारे में पूछने पर वह उलझ गये, अभद्रता की एवं मारपीट की।

वहीं फार्मासिस्ट आबिद हुसैन ने बताया कि कई दिनों से अस्पताल में अनुपस्थित डॉक्टरों की भी हाजिरी आईडी लॉगिंग कर के बनायी जाती है। इसकी शिकायत किसी ने सिविल सर्जन से की थी। लेकिन डॉ. एस मिश्रा आये तथा सीएस से शिकायत करने का मुझ पर आरोप लगाते हुये शोर शराबा किया तथा कमरा बंद कर लेने पर दरवाजा पर डंडा चलाया। अस्पताल में डीएस उपस्थित नहीं थे।

पीड़ित डॉक्टर ने सीएस एवं डीएस को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें फार्मासिस्ट पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस सम्बंध में सीएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट में विवाद को लेकर ओपीडी बाधित हुई है। लिखित मांगा गया है। विवाद सुलझा कर ओपीडी सेवा बहाल किया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago