Samastipur

समस्तीपुर: शिक्षक-शिक्षिका के बीच मारपीट एवं गाली-गलौज मामले में हुई कार्रवाई, शिक्षक निलंबित व शिक्षिका का हुआ डिप्टेशन

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजय मंदा में शिक्षक और शिक्षिका के बीच हुई मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना ने गंभीर रूप ले लिया है। शिक्षा विभाग ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है।जांच रिपोर्ट के आधार पर विशिष्ट शिक्षक मो. जावेद को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और उनका कार्यस्थल बीईओ कार्यालय मोहनपुर निर्धारित किया गया है।

वहीं, विशिष्ट शिक्षिका प्रियंका कुमारी का प्रतिनियोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौना भुसवरी में कर दिया गया है। बताया जाता है कि 22 अगस्त को विद्यालय में समस्याओं को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मनोज कुमार मिश्रा ने तत्काल जांच कर दोनों को दोषी पाया था। इसके बाद डीपीओ स्थापना की अनुशंसा पर जावेद के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई हुई और आरोप पत्र की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही, प्रियंका कुमारी को दूसरे विद्यालय में भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जांच डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता प्रेम शंकर झा के नेतृत्व में गठित टीम कर रही है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि एक ही घटना में एक शिक्षक निलंबित और दूसरी शिक्षिका का डिप्टेशन किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में हाईवे पेट्रोलिंग को मिली रफ्तार, 58 नए वाहन उतरे; हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी मदद

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौत को कम करने और यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, समस्तीपुर समेत सभी जिलों के लिए प्रभारी IPS की तैनाती; DGP को देंगे रिपोर्ट 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य केंद्रों के मासिक रैंकिंग की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से लौट रहे मरीज, कुत्ता के काटने पर निजी अस्पतालों की ओर गरीब मरीजों को करना पड़ रहा रूख

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा वापस

समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…

21 घंटे ago