Samastipur

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंकने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित पति चकनूर निवासी कपिलदेव राय को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस मामले की शुरुआत जनवरी माह में हुई थी, जब रहमतपुर के समीप गंडक नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया था। बाद में शव की पहचान चकनूर के कपिलदेव राय की पत्नी नूतन के रूप में हुई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के पति कपिल देव राय पर उसकी हत्या करने का आरोप है। आरोप लगा था कि हत्या के बाद पहचान और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कपिल देव राय का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। मुफस्सिल थाना में उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि नूतन हत्याकांड में उसके पति कपिलदेव राय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के आपराधिक इतिहास की भी जांच की गई है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

12 घंटे ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

1 दिन ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

1 दिन ago