Samastipur

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घर से सोने के आभूषणों के साथ नगदी भी गायब है। पीड़ित की पहचान मुहल्ले के भाजपा जिला प्रवक्ता आदित्य प्रकाश के रूप में की गई है। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी गुरुवार को मिली। आदित्य प्रकाश की पत्नी सुभ्रता कुमारी से मिली जानकारी के अनुसार वह लोग पिछले करीब एक सप्ताह से घर से बाहर थे। मकान में ताला बंद रहने के कारण चोरों को मौका मिल गया। घर में घुसे बदमाशों ने कमरों और अलमारियों को खंगालते हुए कीमती सामान समेट लिया।

पीड़िता के मुताबिक, चोर तीन सोने की चेन, लगभग एक दर्जन जोड़ी कान के आभूषण सहित कई अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार चोरी किये गए गहनों की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई गयी है। वहीं घर में रखे करीब दस हजार रुपये नगद भी चोरों ने गायब कर दिए। घटना के बाद कमरे में बेड पर लोहे का एक सरिया भी पड़ा मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर का ताला अथवा अलमारी खोलने के लिए इसका इस्तेमाल किया होगा। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पीड़िता को आवेदन देने के लिए कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

12 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

13 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

22 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

23 घंटे ago