Samastipur

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी हैं। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में कोसी और सारण प्रमंडल की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं, तिरहुत प्रमंडल की टीम ने भी दोनों आयु वर्गों में जीत हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में कोसी प्रमंडल की टीम ने मगध प्रमंडल को 6-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, सारण प्रमंडल की टीम ने मुंगेर प्रमंडल को 8-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने पटना प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया।

इधर, अंडर-14 वर्ग में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने एकलव्य बिहार की टीम को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम की। मुकाबलों के दौरान बालिका खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षात्मक रणनीति का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिका खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और फुटबॉल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। इस आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिल रहा है, जो भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायक होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

6 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

6 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

7 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

16 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

1 दिन ago