समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जिलाधिकारी (DM) रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को समीक्षा की। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा।
बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, समेकित बाल विकास सेवाएं (आइसीडीएस), शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन प्रगति, कार्यों की वर्तमान स्थिति और क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के साथ नियमित अनुश्रवण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि कायाकल्प अभियान के तहत सरकारी संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाना है, ताकि आम लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बच्चों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आइसीडीएस) सुनीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
भारत सरकार ने गाड़ियों से निकलने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों…
वैशाली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य कार्यक्रम 21 नवंबर को प्रस्तावित है. कई…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को देश का सबसे तेज…
समस्तीपुर : छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल,…
क्या इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाला, यूट्यूब के लिए लोगों के इंटरव्यू लेने और घटनाओं…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…