समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही स्व. भंगेरन राय के पुत्र दूनीलाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। घटना को लेकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, अब तक हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अचानक हुई इस घटना से गांव में तनाव और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के समाप्त होते ही मंगलवार को शहर की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व संपन्न होने के दूसरे दिन भी समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर यात्रियों…
समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…
समस्तीपुर : पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अतिरिक्त मार्गदर्शन देने के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…