Samastipur

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में एम.आर.जे.डी. कॉलेज, बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ए.पी.एस.एम. कॉलेज, बरौनी को पांच अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, एम.आर.जे.डी. कॉलेज की निक्की कुमारी को विमेंस प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में एम.आर.जे.डी. कॉलेज, बेगूसराय ने प्रथम, ए.पी.एस.एम. कॉलेज, बरौनी ने द्वितीय तथा मिल्लत महाविद्यालय, दरभंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि समस्तीपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शशि कुमार शशि थे। विमेंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने उन्हें शॉल, पाग एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्रो. रंजन ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सौहार्द का भी विकास होता है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वहीं, खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. संगीता ने विजेता एवं उपविजेता टीम सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, निर्णायक मंडल, टीम प्रबंधकों एवं महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के टीम मैनेजर, विश्वविद्यालय चयन समिति के सदस्य, जिला खेल संरक्षक डॉ. एन.के. आनंद, डॉ. एस.एन. ठाकुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खेल पदाधिकारी मौजूद थे।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. सुरेश साह, डॉ. फरहत जबीं, डॉ. कुमारी अनु, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. कुमारी शबनम, डॉ. चंदन सिन्हा, अजीत कुमार, पिनाक पानी बोस, साकेत कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों की सराहनीय भूमिका रही। प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने दी।

Avinash Roy

Recent Posts

चार बार समस्तीपुर के सांसद रहे अजीत कुमार मेहता का निधन, राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व सांसद, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता…

8 घंटे ago

कोहरे के चलते समस्तीपुर मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा शेड्यूल, कुछ ट्रेनों के फेरे भी घटे…

समस्तीपुर : कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली…

9 घंटे ago

अगले चार दिनों के लिए रामेश्वर जूट मिल फिर से बंद, चिपकाया गया नोटिस

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामेश्वर जूट मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने गुरुवार की रात से अगले…

10 घंटे ago

सब्जी लदे पिकअप को रोककर व्यापारी से लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार वहीं दूसरा बदमाश रुपये लेकर फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…

19 घंटे ago

राष्ट्रीय निशानेबाजी के स्वर्णिम शिखर तक पहुंचे समस्तीपुर के अमरजीत, पंजाब के खिलाड़ी को एक अंक से दी मात

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…

23 घंटे ago