Samastipur

सं’दिग्ध हालात में जिला परिषद कर्मी की मौ’त, किराये के कमरे में मिला श’व; सदर अस्पताल पहुंचे DDC

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित लखना चौक के समीप शनिवार को जिला परिषद कार्यालय के एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के विधापुरी के रहने वाले गोपाल कृष्ण दास के रूप में की गई है। फिलहाल वह समस्तीपुर के काशीपुर में किराये का मकान लेकर रहते थे। उनका शव किराए के कमरे में मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को बाहर निकला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, गोपाल कृष्ण दास मूल रूप से मधेपुरा जिले के निवासी थे। वह समस्तीपुर में निर्मला कुंज में डेरा लेकर रह रहे थे। बताया गया है कि शनिवार को गोपाल कृष्ण दास के परिजन लगातार उनको फोन कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने जिला परिषद कार्यालय के कर्मियों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी।

सूचना मिलने पर कार्यालय के कर्मी उनके किराए के मकान पर पहुंचे। वहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां गोपाल कृष्ण दास मृत अवस्था में मिले।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया गया कि गोपाल कृष्ण दास जिला परिषद में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह संविदा पर काम कर रहे थे। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से वह समस्तीपुर में रह रहे थे।

इधर घटना की सूचना मिलने पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह और पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल भी सदर अस्पताल पहुंचे और कर्मियों से घटना की जानकारी ली। वहीं शनिवार की शाम खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन समस्तीपुर नहीं पहुंच सके थे। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 4.57 लाख पेंशनधारियों के खाते में 52.55 करोड़ रुपये अंतरित

समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 57 हजार 896 पेंशनधारियों के खाते में सितंबर 2026…

24 मिनट ago

पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, SP ने क्राइम मीटिंग के दौरान दिये कई निर्देश; पंडालों में CCTV और सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग…

2 घंटे ago

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

1 दिन ago