Samastipur

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मधुवन टोल में शनिवार सुबह 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव फुलवंतो स्थान के आगे पूर्व मटखनमा गाछी में मिला। अलसुबह शौच के लिए निकले ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग और बच्चे के परिजनों मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के पुत्र सुधीर कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुधीर शुक्रवार रात करीब नौ बजे स्थानीय चौक स्थित आटा चक्की के समीप देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह गाछी में बच्चे का शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की जताई आशंका :

मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट और कटे के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को गाछी में फेंके जाने की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार सुधीर की आंख के पास भी चोट का निशान था। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे मिलने की बात भी सामने आ रही है। उधर पुलिस ने फिलहाल हत्या की आशंका समेत सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य :

घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई सलीम रजा, एएसआई रवि कुमार समेत पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बच्चे के परिजनों से भी जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी बारीकी से जांच की। टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक जांच के लिए ले जाया जायेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच से मौत की वजह स्पष्ट होने में मदद मिलेगी।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था सुधीर :

सुधीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मंटू साह कबाड़ी मजदूर का काम करते हैं। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में भी शोक के साथ काफी आक्रोश का माहौल है। मुखिया लालबाबू दास, राकेश कुमार चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। दलसिंहसराय के वरीय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट समेत अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

16 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

17 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

17 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

17 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

17 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

22 घंटे ago