समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अगस्त से वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। जिला परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त से 14 अक्टूबर तक जिले में कुल 8146 वाहनों की जांच की गई। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 3526 वाहनों का चालान काटा गया।
विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में 3125 वाहनों की जांच कर 1198 का चालान काटा गया। इस दौरान 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। सितंबर में 3517 वाहनों की जांच हुई, जिसमें 1445 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक से 14 अक्टूबर तक 1504 वाहनों की जांच में 883 का चालान काटा गया। इस अवधि में 82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने, ओवरलोडिंग, बिना परमिट वाहन चलाने तथा परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले 913 वाहन चालकों से 9.13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। ओवरलोडिंग के मामले में 310 वाहनों पर 77.26 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। वहीं, बिना परमिट अथवा परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले 441 वाहनों से 44.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, लहरियाकट तरीके से बाइक चलाने वाले 13 चालकों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग की ओर से पर्व-त्योहार के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिला परिवहन कार्यालय ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ओवरलोडिंग से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही वाहन के सभी आवश्यक कागजात और वैध परमिट रखने को कहा गया है। विभाग ने पर्व के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन चालकों से जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…