समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को समस्तीपुर जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले के 58 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक निर्धारित समय के अनुसार चली। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 84 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 53.27 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान केंद्रों से बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच दरभंगा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग भी किया। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। डीएम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई है।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 34 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 24 मूल मतदान केंद्र और 10 सहायक मतदान केंद्र शामिल थे। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए थे। शहर के विकास भवन, सदर अनुमंडल कार्यालय और जिला परिषद कार्यालय में दो-दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा जितवारपुर स्थित प्रखंड मुख्यालय में भी दो मतदान केंद्रों पर मतदान की व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले में कहीं से भी मतदान में व्यवधान की सूचना नहीं मिली। मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें 27 अक्टूबर को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…