Samastipur

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC कोच में सांप जैसा जीव दिखने से मची अफरातफरी, बोगी ट्रेन से अलग की गयी

समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में शनिवार को सांप जैसा जीव दिखाई देने से यात्रियों में दहशत फैल गयी. घटना ट्रेन के A-2 कोच की बतायी गयी है. यात्रियों ने कोच के पैनल के पास सांप जैसा जीव देखा और तत्काल इसकी सूचना टीटीई समेत रेलवे कर्मियों को दी. दरभंगा और समस्तीपुर में कोच की जांच की गयी, लेकिन सांप नहीं मिला. इसके बाद मुजफ्फरपुर पहुंचने पर एहतियात के तौर पर पूरे कोच को खाली कराया गया और A-2 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया.

दरभंगा से पहले पैनल के पास दिखा जीव :

बताया गया कि जयनगर से ट्रेन खुलने के बाद दरभंगा पहुंचने से पहले A-2 कोच में सीट के ऊपर पैनल की तरफ यात्रियों को सांप जैसा जीव दिखाई दिया. इसे देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. यात्रियों ने तत्काल रेलवे को इसकी सूचना दी. इसी दौरान एक यात्री ने सांप जैसे जीव का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगा.

एक यात्री ने फेसबुक पर घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह परिवार के साथ ट्रेन संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. दरभंगा पहुंचने से पहले कोच के पैनल में सांप जैसा जीव दिखाई दिया. सूचना मिलने पर दरभंगा में रेलवे कर्मचारी कोच में पहुंचे और पैनल खोलकर काफी देर तक जांच की, लेकिन सांप नहीं मिला. जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया.

समस्तीपुर में भी हुई कोच की जांच :

ट्रेन रात करीब आठ बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंची. यहां रेलवे कर्मियों ने A-2 कोच की दोबारा जांच की. पैनल समेत कोच के विभिन्न हिस्सों को देखा गया, लेकिन सांप के होने की पुष्टि नहीं हुई. जांच के बाद रात करीब 8:46 बजे ट्रेन को समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना कर दिया गया.

मुजफ्फरपुर में खाली कराया गया पूरा कोच :

ट्रेन रात करीब साढ़े 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची. यहां रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए A-2 कोच को खाली कराया और एक बार फिर उसकी गहन जांच की. काफी तलाश के बाद भी सांप नहीं मिला. इसके बावजूद एहतियाती कदम उठाते हुए रेलवे ने A-2 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया. उसकी जगह दूसरी बोगी जोड़ी गयी. इसके बाद ट्रेन को रात करीब 11 बजे आगे के लिए रवाना किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने दो थानाध्यक्षों को बदला, आशुतोष को रोसड़ा और शिव नारायण को कर्पूरीग्राम थाने की कमान

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के…

15 मिनट ago

राइफल नंबर ने खोली पोल, जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह गिरफ्तार; लाइसेंसी राइफल चोरी की कहानी पड़ी भारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके…

31 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल समेत बिहार के 10 जिलों में रेलवे बनाएगा 37 ROB, खत्म होंगे समपार फाटक

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों…

4 घंटे ago

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

23 घंटे ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

1 दिन ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

1 दिन ago