समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दो थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है। रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू और कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार को पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस कार्यालय में विधि शाखा प्रभारी के पद पर कार्यरत आशुतोष कुमार को रोसड़ा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभूतिपुर थाने में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत शिव नारायण कुमार को कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष बनाया गया है।
रोसड़ा के नए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पूर्व में नगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया था। पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए रोसड़ा जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
रोसड़ा में लगातार अपराध पर नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। ऐसे में आशुतोष कुमार की तैनाती को अहम माना जा रहा है। वहीं, कर्पूरीग्राम थाने की कमान संभालने वाले शिव नारायण कुमार भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ अपराध नियंत्रण पर जोर देंगे। एसपी के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।
समस्तीपुर : जमशेदपुर के बहुचर्चित करीब 36 करोड़ रुपये के सोना लूटकांड के जांच की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके…
समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों…
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…
समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…