Samastipur

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में शनिवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिये। बदमाश बच्चे के कान का झाला खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और मौका मिलते ही सोने के जेवरात से भरा बाक्स लेकर भागने लगा। दुकानदार ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे अपने साथी के साथ रोसड़ा की ओर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत है।

झाला दिखाने के बहाने दुकान में घुसा

पीड़ित दुकानदार रामनारायण ठाकुर ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे एक बाइक पर दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में आया। उसने बच्चे के कान का सोने का झाला दिखाने को कहा। दुकानदार ने सोने के जेवरात से भरा स्टील का बाक्स निकालकर उसे जेवर दिखाना शुरू किया। इसी दौरान युवक ने बाक्स उठाया और दुकान से बाहर निकलने लगा।

विरोध करने पर निकाल लिया हथियार

जेवरात से भरा बाक्स लेकर युवक को बाहर जाते देख दुकानदार को शक हुआ। उन्होंने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाश ने हथियार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर दुकानदार पीछे हट गया। इसके बाद बदमाश बाक्स लेकर दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर सवार हो गया और अपने साथी के साथ रोसड़ा की ओर फरार हो गया। पूरी वारदात कुछ ही मिनट में हो गई।

बाक्स में थे कई तरह के सोने के जेवर

दुकानदार के अनुसार, लूटे गये बाक्स में सोने के झाला के दो जोड़े, हनुमानी के चार पीस, जिउतिया के चार पीस, मंगलसूत्र के तीन पीस और ढोलना के दो पीस थे। सभी जेवरात का कुल वजन करीब 20 ग्राम बताया गया है। दुकानदार ने इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गये। ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लूट की सूचना से व्यवसायियों में चिंता बढ़ गयी है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इधर, सूचना मिलने के बाद रोसड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। दोनों बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

54 सेकंड ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

3 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

11 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

1 दिन ago