Samastipur

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख रुपये की छीनतई कर ली। वारदात पुराने थाना के पास हुई, जहां पीड़ित बैंक से रुपये निकालने के बाद ऑटो का इंतजार कर रहा था। बदमाशों ने रुपये से भरा झोला छीन लिया और डायल 112 की गाड़ी के सामने से ही फरार हो गए। घटनास्थल से महज 10 कदम की दूरी पर पुलिस वाहन की मौजूदगी के बावजूद लूट की घटना से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित की पहचान बरबट्टा निवासी सतहू रजक के पुत्र संतोष रजक के रूप में हुई है। उन्होंने घटना को लेकर मुसरीघरारी थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:50 बजे उन्होंने स्टेट बैंक से दो लाख रुपये और इसके बाद यूनियन बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। कुल चार लाख रुपये एक झोले में रखकर वे पुराने थाना के समीप पहुंचे। वहां ऑटो पकड़ने के लिए खड़े थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से झोला छीनने का प्रयास किया।

संतोष ने झोले को मजबूती से पकड़ लिया और उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान बाइक सवार बदमाश उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। जब झोला नहीं छूटा तो पीछे बैठे बदमाश ने उनके पैर पर प्रहार किया और बाइक की गति बढ़ा दी। इसके बाद झोला उनके हाथ से छूट गया। बदमाश रुपये लेकर सातनपुर की दिशा में भाग निकले।

घटना के बाद संतोष ने पास में खड़ी डायल 112 की गाड़ी के पास पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों का सातनपुर तक पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों बदमाश पुलिस वाहन के सामने से ही पूर्व दिशा की ओर भागे। बताया गया है कि संतोष मुंबई में रहकर कारपेंटर का काम करते हैं। छठ पर्व के अवसर पर वे घर आए हुए थे। जरूरी काम के लिए उन्होंने बैंक से रुपये निकाले थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।

व्यस्त चौराहे और पुराने थाना के समीप हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि बैंक से मोटी रकम निकालने वाले ग्राहकों को बदमाश निशाना बना रहे हैं। ऐसे में बैंकों के आसपास पुलिस गश्ती बढ़ाने और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की जरूरत है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

10 मिनट ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

38 मिनट ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

14 घंटे ago