Samastipur

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित अनमोल तिवारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गांव के मनमोहन कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अनमोल तिवारी समेत कई लोगों पर मारपीट करने, हथियार से हमला करने और जमीन लिखने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 11 सितंबर को शाम करीब साढ़े 5 बजे मनमोहन कुमार बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के एक बगीचे में आरोपितों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि उन्हें जमीन पर पटककर मारपीट की गई। इस दौरान धनेश्वर तिवारी के कहने पर अनमोल तिवारी ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए। वहीं, अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनसे जमीन का केवाला लिखने के लिए दबाव बनाया गया और विरोध करने पर हत्या की धमकी दी गई। आरोपितों ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए उनसे सात लाख रुपये लेने की बात स्वीकार करने को कहा। डर के कारण उन्हें रुपये लेने की बात कबूल करनी पड़ी।

इसके अलावा पांच-छह सादे कागजों पर भी उनका अंगूठे का निशान लिए जाने का आरोप है। घटना के बाद मनमोहन कुमार ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जख्मी हालत में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित अनमोल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य आरोपितों के भूमिका की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

2 घंटे ago

CSP संचालक पर किशोरी से दु’ष्कर्म का आरोप, समस्तीपुर महिला थाने पहुंची पीड़िता

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सीएसपी संचालक पर एक किशोरी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मध्याह्न भोजन योजना पर संकट, भुगतान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से राशन देना बंद करेंगे वेंडर

समस्तीपुर : जिले में पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के संचालन पर संकट मंडराने…

11 घंटे ago

रिफाइनरी के भारी वाहन से लगा भीषण जाम, सिमरिया गंगा घाट जानेवाले 5 घंटे तक जाम में फंसे रहे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए शनिवार सुबह से ही सिमरिया गंगा घाट पर…

15 घंटे ago

छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए 16 और 17 अक्टूबर को लगेगा विशेष कैंप

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूट…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 4.57 लाख पेंशनधारियों के खाते में 52.55 करोड़ रुपये अंतरित

समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 57 हजार 896 पेंशनधारियों के खाते में सितंबर 2026…

1 दिन ago