समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी उस्ताक अहमद के 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एशान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद एशान गुजरात में एक टायर दुकान पर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही घर लौटा था। गुरुवार देर शाम वह बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान बरुणा रसलपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
एशान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, वह गुजरात में मजदूरी कर परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सरायरंजन थाना पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…